फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हटे तो नहीं, शहर में यहां-वहां और लग गए होर्डिंग

विज्ञापन
शहर के गौंहनिया चौराहे के पास लगे होर्डिग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मानसून के मद्देनजर शासन ने नगरपालिका और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक सप्ताह में यहां-वहां लगे होर्डिंग हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अब तक इस आदेश का पालन नहीं हो सका है। और तो और अब भी लगातार विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाने की सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

फिलहाल अशोक कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट के नीचे, टनकपुर रोड पर बीच सड़क पर, विभिन्न बिजली के खंभों पर, कलक्ट्रेट मार्ग पर, सुनगढ़ी और गैस चौराहे मार्ग पर होर्डिंग लगे देखे जा सकते हैं। इसमें कई होर्डिंग तो बिना अनुमति के ही लगा दिए गए हैं। और तो और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के होर्डिंग भी लगे हैं। बावजूद इसके शासन के आदेश पर इनको हटाने के संबंध में संबंधित जिम्मेदारों ने कदम नहीं उठाए हैं।
-
हादसे के बाद अधिकारी करते हैं खानापूर्ति

मानसून के दौरान तेज बारिश और तेज हवा चलने की आशंका रहती है। ऐसे में कई बार होर्डिंग राहगीरों और वाहनों पर गिर जाते हैं। लोगों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। हादसे के बाद अधिकारियों की कोशिश सिर्फ मामले को रफा-दफा करने की रहती है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 80 होर्डिंग लगाने की अनुमति है। जितने भी अवैध रूप से होर्डिंग हैं उनको जल्द ही अभियान चलाकर हटवा दिया जाएगा।
- लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी

शहर के गौंहनिया चौराहे के पास लगे होर्डिग।संवाद

शहर के गौंहनिया चौराहे के पास लगे होर्डिग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें