फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिन पर मिलीभगत का आरोप, वही करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ग्राम पंचायत की फर्जी मुहर और प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से जारी निवास प्रमाण पत्र पर पासपोर्ट जारी होने की शिकायत पर पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद उसी थाने के एसओ को जांच सौंप दी गई है, जिस थाने के पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। ऐसे में शिकायतकर्ता प्रधान को निष्पक्ष जांच होने पर संदेह है।
विज्ञापन


शेरपुर मकरंपुर के ग्राम प्रधान निर्मल सिंह ने शुक्रवार को सीओ से मिलकर फर्जी निवास प्रमाण पत्र पर संदिग्धों के पासपोर्ट जारी होने की शिकायत की थी। प्रधान का आरोप है कि जालसाजों ने उनकी ग्राम पंचायत की मुहर बनवाने के साथ ही पंचायत का निवासी होने का प्रमाण पत्र फर्जी हस्ताक्षर से जारी कर लिए। आरोप है कि पुलिस की भी मिलीभगत है, जिससे आरोपियों ने कई संदिग्धों के पासपोर्ट जारी करा लिए हैं।
पासपोर्ट बनवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर का निवास प्रमाण पत्र मांगे जाने पर जालसाज उनकी ग्राम पंचायत की मुहर और उनके फर्जी हस्ताक्षर से जारी निवास प्रमाण पत्र पर पासपोर्ट हासिल कर रहे हैं। शिकायत को सीओ ने गंभीरता से लेकर एसओ घुंघचाई को जांच केे निर्देश दिए। इस पर प्रधान को संशय है क्योंकि उन्होंने शिकायत में घुंघचाई पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रधान निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के फर्जी निवास प्रमाण पत्र से कितने और किन लोगों के पासपोर्ट जारी हुए हैं। इसकी जानकारी उनको चाहिए। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।



शिकायत की जांच एसओ घुंघचाई को सौंपी गई है। जांच में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। जांच में अगर पुलिसकर्मियों की मिलीभगत मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई कराई जाएगी। दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


-विशाल चौधरी, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें