फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक लूट का तीसरा आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र में हुई बाइक लूट घटना का तीसरा आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 28 अक्तूबर को दौलतपुर से पिपरिया मंडन जाने वाले मार्ग पर गांव जगदीशापुर की पुलिया के पास बाइक लूट की घटना हुई थी। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। सोमवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी रजनीश कुमार निवासी जगदीशापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि बाइक लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें