फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर बाइक सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी पाल सिंह ने बताया कि नौ जून की शाम परिवार के साथ दरवाजे पर ताला डालकर गोपालपुर गुरुद्वारे में गया हुआ था। उसकी बाइक घर के अंदर खड़ी थी। इसी दौरान चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बाइक, घर में रखी बैटरी, एलसीडी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
गुरुद्वारे से जब वह घर पहुंचा तो ताला टूट देखकर उसके होश उड़ गए। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें