फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौकरी का दिया झांसा और धोखाधड़ी कर विवाह के दस्तावेज पर करा लिए हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। नौकरी लगवाने की आड़ में धोखाधड़ी कर युवती से वैवाहिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के एक वार्ड निवासी युवती ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पीलीभीत के एक निजी कॉलेज में छात्रा है। नौ नवंबर 2023 को उसकी मौसी घर आई और कहा कि दियोहना पट्टी निवासी एक युवक विदेश में नौकरी लगवा देगा। उक्त व्यक्ति से फोन पर बात करवाई और कागज तैयार करने की बात कही। आरोप है कि नौ मई 2024 को उक्त लोग एक राय होकर घर आए और आधार कार्ड साथ लेकर चलने के लिए कहा।
इसके बाद उसे बहला फुसलाकर कार से पूरनपुर तहसील ले गए और नौकरी का हवाला देकर सादे पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। उसका आधार कार्ड भी ले लिया। दूसरे दिन फिर तहसील ले जाकर चाय में नशा देकर उससे वैवाहिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि दो जून को आरोपी घर आया और शादी का हवाला देकर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें