बेनहर किड्स वर्ल्ड में हुए लहर वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपने हुनर से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय में बुधवार को हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। छात्रा अमूल्या, दीपांशु, कुनाल आदि ने प्रेयर डांस प्रस्तुत किया। आवान्य, आन्या, अक्षय, आरव आदि ने विंटर सीजन पर इंग्लिश राइम्स व अभिमन्यु, अक्षत, मुदिता, जोया आदि ने जूवी जूवी गीत पर जोरदार डांस कर जमकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा मेहुल, श्रेयांश, प्रशांत आदि ने रंग दे बसंती, दिव्यांश, आरव, अक्षत, दैविक, उज्जवल आदि ने पापा मेरे पापा, अलीना, अराध्या, अर्थ, अक्षत, अविका आदि ने उड़ी उड़ी, रितिका, सान्वी, देवांशी, रियांशी आदि ने दिल यह छोटा सा गीत पर कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा। प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संचालन आभा सिंह, नवनीत कौर ने किया। इस मौके पर इंचार्ज रीना सक्सेना, पारुल अग्रवाल, प्रियंका, पूनम, नीना सलूजा, उजमा, काशिफा, अन्नु अरोरा, जसमीत कौर, हुदा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।