फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गड़बड़ी हुई तो होगी कार्रवाई

Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने संवेदनशील गांव भिकारीपुर में बैठक कर चुनाव व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कहा कि गड़बड़ी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। शांतिपूर्ण चुनाव कराने को डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति ने सीओ अनुराग दर्शन के साथ सुनगढ़ी थाने के गांव भिकारीपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों के साथ बैठक की। कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने को प्रशासन सजग है। खुरापातियों की पहचान कर सूचीबद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा यदि किसी भी पार्टी या दल की ओर से धमकी लालच आदि दिया जा रहा है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी से निडर होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें