फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई को लेकर होगा आंदोलन : अनिल

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते प्रदेश पदा​धिकारी।स्रोत:कांग्रेस
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी हाईकमान को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राहुल गांधी के विरुद्ध जातिगत टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम किया गया था। इसमें पुलिस ने पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसी के चलते शुक्रवार को अनिल यादव यहां पहुंचे।
उन्होंने कहा कि जब तक यह फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ जाकर इस प्रकरण में पुलिस महानिदेशक से मिलकर फर्जी एफआईआर की जांच ट्रांसफर करवा कर संगीन धाराओं को हटवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि एक पुलिस अधिकारी पड़ोस के जिले के एक दल के नेता से अपनी रिश्तेदारी निभा रहे हैं। इस दौरान साथ में आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शमीम खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, प्रदेश सचिव ईश्वर दयाल पासवान, प्रदेश महासचिव अनवर अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें