फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टूटी दुकानों का मलबा डालकर तालाब पर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
रखे खोखे व मौके पर पंहुची पुलिस । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
बरखेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के चलते जिन दुकानदारों की दुकानें अतिक्रमण अभियान में ध्वस्त की गईं थीं वह दुकान मालिक सरकारी तालाब पर दुकानों का मलबा डालकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व मंत्री ने लिखित तौर पर थाना प्रभारी से की है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी थाना प्रभारी से तत्काल कब्जा हटवाने को कहा है। बावजूद इसके कब्जा नहीं हटवाया जा रहा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर- 3 निवासी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री अभिषेक सक्सेना ने लिखित शिकायत में कहा है कि जहां दुकानदार कब्जा कर रहे हैं, वह तालाब नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में गाटा संख्या 46 में सरकारी रिकॉर्ड में तालाब अंकित है। इस तालाब पर दुकानों का मलबा डालकर वहां कब्जा किया जा रहा है। लंबे समय से भूमाफिया की इस तालाब पर नजर है। नगर पंचायत के तालाब पर 2017 में उप जिला अधिकारी ने तत्कालीन लेखपाल को आदेश किया था कि भूमाफिया से तालाब खाली कराया जाए, मगर अब तक खाली नहीं हो पाया है। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ थाना बरखेड़ा में मुकदमा नगर पंचायत में पंजीकृत कराया था, जो अभी विचाराधीन है। अब फिर एक समुदाय के लोगों ने तालाब की जमीन पर रातोंरात खोखा रखकर कब्जा कर लिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने बताया कि थाना प्रभारी को फोन कर तालाब पर तत्काल कब्जा रुकवाने को कहा गया है। मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारी भी भेजकर काम रुकवाने को कहा गया है। बावजूद इसके दूसरे दिन भी राजस्व विभाग व बरखेड़ा पुलिस ने मौके पर आकर अवैध कब्जे को हटवाने की कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी मर्दुलकांत शुक्ला ने बताया कि मौके जाकर देखा गया। फिलहाल, दुकानों का मलबा पड़ा हुआ है। कोई मलबा डालते हुए नहीं मिला। कुछ खोखे जरूर रखे थे। इन्हें हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें