फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिनभर नहीं निकली धूप, शीत लहर से कांपे लोग

विज्ञापन
बाजार में सर्दी से बचाव कर जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहे। इससे कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन पाला गिरता रहा। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। गलन से लोग कांपते रहे। ठंड बचने के लिए लोग आग के सहारे बैठे रहे। शाम होते ही फिर से धुंध छा गई।
विज्ञापन

सुबह में मौसम साफ था और कोहरा भी नहीं था। बादल छाए रहे। बादल होने से शीत लहर का प्रकोप सुबह से ही हो गया था। इससे गलन बढ़ गई। गलन के चलते लोग कांपते रहे। बादल और सर्द हवा के चलने से पूरे दिन सूर्य के दर्शन भी नहीं हो सके। लोग घरों में ही बैठे रहे। ठंड बढ़ने से सड़कों पर आवाजाही कम रही। छोटे बच्चे घरों में ही कैद होकर रह गए। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर के सहारे बैठे देखे गए। यही नहीं चाय की दुकानों पर लोग चुस्की लेते रहे। शाम पांच बजे से ही कोहरे की धुंध छाने लगी। इससे मौसम हवा के तेज चलने से और बिगड़ गया।

तापमान में उतार चढ़ाव
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 13.2 6.2
मंगलवार 14.1 7.1
बुधवार 12.4 5.2
बृहस्पतिवार 12.6 7.4


मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे। दोपहर में हल्की धूप खिलने की संभावना है। - डॉ. एसएस ढाका, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक


जरुरतमंदों को बांटे कंबल
पीलीभीत मंडी समिति और राइस मिल की ओर से शहर में भ्रमण कर जरुरतमंदों को कंबल दिए गए। पूरे दिन संयुक्त रूप से करीब सौ लोगों को कंबल दिए गए हैं। मंडी निरीक्षक जहीर खां ने बताया कि संयुक्त रूप से लगातार कंबलों का वितरण अभी जारी रहेगा।

बाजार में सर्दी से बचाव कर जाते लोग । संवाद

बाजार में सर्दी से बचाव कर जाते लोग । संवाद

बाजार में सर्दी से बचाव कर जाते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें