फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
रविवार की दोपहर शहर की स्टेशन रोड पर बारिश में जाते राहगीर।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार तड़के बारिश होने से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। इसके बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में फिर से हल्की बारिश होने से उमस और बढ़ गई। इससे पूरे दिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दो मिमी बारिश होने के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन


रविवार की भोर में ही बादल आते ही बारिश शुरू हो गई थी। इससे लोगों को सुबह के समय मौसम ठंडा होने पर नींद भी अच्छी आई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। मौसम साफ होते ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। करीब दो बजे फिर से बादल छा गए। इससे कहीं बारिश में लोग भीगते दिखे तो कहीं पर धूप से परेशान दिखाई दिए।
हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई। गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह और दोपहर में दो मिमी बारिश होने के बाद भी लोग गर्मी से परेशान रहे तो वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी रही। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया रविवार को अधिकतम 34.8 न्यूनतम- 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम 34.1 न्यूनतम- 24.3 था। इससे रविवार को बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें