फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात मोहल्लों में रात भर गुल रही बिजली, सड़कों पर उतरे उपभोक्ता

विज्ञापन
बिजली न आने से विरोध जताते लोग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के सात मोहल्लों में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। आपूर्ति बहाल न होने से परेशान उपभोक्ता सड़कों पर उतर आए और विरोध किया। रविवार सुबह ट्राॅली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। रात को करीब 10 हजार उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

रविवार रात करीब सात बजे शहर के काला मंदिर, दूधिया नाथ मंदिर, लेखराज चौराहा, गीता मंदिर, कुवरगढ़, होली चौराहा क्षेत्र में आपूर्ति गुल हो गई। ट्रांसफार्मर फुंक जाने की बात सामने आई। देर रात तक आपूर्ति के बहाल न होने से उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाकर विरोध करने लगे।
काला मंदिर क्षेत्र में करीब सौ से अधिक लोग कई घंटे तक विरोध करते रहे। उनका कहना था कि सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आ रहा। रविवार सुबह विभाग की ओर से ट्राॅली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई गई। जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। रविवार को भी फाल्ट की समस्या सामने आई। जिसमें गैस चौराहा आदि क्षेत्र भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें