पीलीभीत। बारिश के बाद बुधवार को तीसरे दिन उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से कुछ राहत मिली तो वहीं मंगलवार की रात कई इलाकों में कटौती होने से उपभोक्ता परेशान रहे। मंगलवार की रात चंदोई, सूनी मस्जिद के निकट व खकरा फीडर पर शट डाउन लेने की वजह से वहां के इलाके की बिजली करीब तीन घंटे तक बिजली प्रभावित रही।
इससे वहां के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। इसके अलावा शहर में बुधवार को पूरा दिन लोगों को बिजली सही से मिल सकी। कुछ जगहों पर कुछ मिनट के लिए बिजली कटौती हुई, लेकिन उसके बाद आपूर्ति ठीक रही। संवाद