फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक को गिरफ्तार करने पर थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। घर से खींचकर किशोरी को घर ले जाकर मारपीट करने के मामले में पकड़े गए युवक को जेल भेजने के दौरान उसके परिवार के लोगों ने थाने में हंगामा किया। बाद में एसओ के समझाने पर सभी शांत हुए।
विज्ञापन

घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव में युवक एक किशोरी को खींचकर अपने घर ले गया था। जहां उसकी पिटाई लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी को थाने से रवाना करने से पहले मामले की सूचना मिलने पर युवक के परिजन सहित गांव से काफी संख्या में महिलाएं थाने पहुंच गईं और हंगामा करने लगीं। सूचना मिलने पर एसओ विशेष कुमार पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें