फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंद पड़ी मझोला मिल में तेंदुए की दस्तक से मची खलबली

विज्ञापन
मझोला चीनी मिल परिसर में खड़े सागौन के पेड़ पर तेंदुए द्वारा पारे गए पंजे के निशान। संवाद  
विज्ञापन
मझोला। वर्षों से बंद पड़ी मझोला चीनी मिल में मंगलवार रात तेंदुआ की मौजूदगी देखे जाने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू कर की हैै। बुधवार को भी तेंदुया चीनी मिल में ही डेरा जमाय रहा।
विज्ञापन

मझोला स्थित सहकारी चीनी मिल पिछले 14 वर्षों से बंद पड़ी है। इसके चलते चीनी मिल क्षेत्र में तेंदुओं के अलावा अजगर आदि की मौजूदगी बनी रहती है। मंगलवार रात जंगल से बाहर निकला एक तेंदुआ चीनी मिल परिसर क्षेत्र में पहुंच गया। मिल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों की तेंदुए पर नजर पड़ी तो होश उड़ गए। सतर्कता बढ़ाने के साथ सूचना वन विभाग को दी गई।
मिल के सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश गौतम ने बताया कि शाम करीब सात बजे तेंदुआ दीवार फांदकर चीनी मिल परिसर में घुस आया और सौगान के पेड़ पर चढ़ने लगा। सुरक्षा कर्मियों के शोर शराबा करने पर तेंदुआ मिल के भीतर घुस गया। सूचना पर क्षेत्रीय वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल कर निगरानी शुरू की।
विज्ञापन

बुधवार को भी तेंदुआ चीनी मिल परिसर में ही डेरा जमाए रहा। सुरक्षा कर्मियों के साथ वन विभाग की टीम भी निगरानी में जुटी हुई है। क्षेत्रीय वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह ने बताया कि तेंदुए की निगरानी की जा रही है।


बंदरों में भगदड़ मचने से हुई तेंदुआ होने की जानकारी
सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि मंगलवार रात अचानक मिल परिसर में घूमने वाले बंदर एकत्र हो गए और चिल्लाने लगे। इस पर वह लोग सतर्क हुए तो कुछ दूरी पर सागौन के पेड़ के पास तेंदुआ दिखाई दे गया। इसके बाद सतर्कता बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें