पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को विकासखंड ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत मथुडांडी के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाडी केंद्र और आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के शौचालय में पानी नहीं आ रहा था। टंकी भी खराब मिली। गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए बना आरआरसी सेंटर भी बंद था। डीएम ने सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराने की हिदायत दी। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की जानकारी ली। भोजन चखकर गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरके श्रीवास, तहसीलदार सदर अर्ची गुप्ता, खंड विकास अधिकारी ललौरीखेडा, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान मौजूद रहे। संवाद