फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाविद्यालय में पुस्तकाल प्रभारी नहीं, होती है दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2000 में हो गया था तबादला, तब से नहीं हुई नई तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। उच्चाधिकारियों की अनदेखी से राजकीय महाविद्यालय में पिछले लगभग दो दशकों से पुस्तकालय प्रभारी और बुक लिफ्टर नहीं है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
राजकीय महाविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी का तबादला वर्ष 2000 में राजकीय रजा डिग्री कॉलेज रामपुर हो गया था। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें कार्यमुक्त तो उसी समय कर दिया गया था, लेकिन उनके स्थान पर आज तक किसी नए पुस्तकालय प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई।
विज्ञापन

इसी के साथ महाविद्यालय में बुक लिफ्टर का पद शुरू से ही खाली रहा। फिलहाल इन प्रमुख पदों के खाली होने से विद्यार्थियों को पुस्तकालय संबंधी सुविधा पूरी तरह से नहीं मिल पा रही है। इस बीच जागरूक विद्यार्थियोंं और अभिभावकों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया।
इस अवधि में तैनात रहे प्राचार्यों ने भी विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर दोनों रिक्त पदों पर तैनाती कराने का अनुरोध किया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। नियमानुसार पुस्तकालय पूरे दिन खुला रहना चाहिए। इसके विपरीत स्थायी पुस्तकालय प्रभारी और बुक लिफ्टर न होने से यह पुस्तकालय पूरे समय नहीं खुल पा रहा।
विज्ञापन

इस बावत प्राचार्य डॉ. सुशील सोनी ने बताया कि वह प्रत्येक माह लखनऊ में उच्च शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में इस मामले को प्रमुखता से उठाते हैं। कई बार उन्होंने पत्र भी भेजे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें