फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा उफान पर, खिरकिया बरगदिया, ध्रुव कॉलोनी की आबादी में घुसा पानी

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र की ध्रुव कॉलोनी में जलभराव पर ट्राॅली से सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाता ग्रामी
विज्ञापन
पूरनपुर। बनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.67 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी उफना गई। बुधवार को तीन लाख क्यूसेक तक पानी और छोड़े जाने की सूचना पर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। बाढ़ की आशंका पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम और हेलिकाॅप्टर की मांग शासन से की है।
विज्ञापन



शारदा नदी मंगलवार से ही उफनाई चल रही थी। बुधवार को बनबसा बैराज से सुबह से ही शारदा नदी में पानी छोड़े जाने और दोपहर को 1.67 लाख क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से शाम को नदी और उफना गई। गांव खिरकिया बरगदिया, ध्रुव कॉलोनी की आबादी में डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया है।
चंदिया हजारा और नदी के आसपास के इलाकों के खेतों और निचले स्थानों पर जलभराव हो गया है। बुधवार शाम तक तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना प्रशासन की ओर से नदी के आसपास के लोगों को देकर उन्हें सतर्क किया गया। चंदिया हजारा में प्रधान बासुदेव कुंडू ने माइक से लोगों को सर्तकता बरतने को कहा। बाढ़ की आशंका पर लोगों ने घरों का सामान और पशुओं को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से स्थिति की जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि संभावित बाढ़ को लेकर शारदा नदी के किनारे के गांवों में पूरी नजर रखी जा रही है। बाढ़ में लोगों के फंसने की आशंका पर एनडीआरएफ की टीम और हेलिकाॅप्टर की मांग शासन से की गई है। हालांकि बुधवार दोपहर बाद नदी का जलस्तर कम होने लगा है। मगर अलर्ट को लेकर सभी को सतर्कता बरतने को कहा गया है।

पूरनपुर क्षेत्र की ध्रुव कॉलोनी में जलभराव पर ट्राॅली से सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाता ग्रामी

पूरनपुर क्षेत्र की ध्रुव कॉलोनी में जलभराव पर ट्राॅली से सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाता ग्रामी

पूरनपुर क्षेत्र की ध्रुव कॉलोनी में जलभराव पर ट्राॅली से सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाता ग्रामी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें