फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिल्ली के लिए बसों की भरमार, स्थानीय मार्गों पर भटक रहे यात्री

विज्ञापन
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। तमाम दावों के बाद भी शहरवासियों को स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों की पर्याप्त सेवा नहीं मिल पा रही है। जिससे परेशान लोग डग्गामार वाहनों के सहारे सफर करने के लिए मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि लंबे मार्गों पर बसों की भरमार है, स्थानीय स्तर पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन




पीलीभीत डिपो से करीब 110 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। इसमें से करीब आठ बसें अनुबंध की और 102 बसे निगम की हैं। इसमें 40 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर तो अन्य बसों का संचालन लखनऊ, आगरा, उत्तराखंड, कानपुर समेत विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय मार्गों की बात करें तो नाममात्र को ही बसों का संचालन हो रहा है।
इससे स्थानीय जनता को स्थानीय डिपो से विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया, माधोटांडा समेत अन्य स्थानीय मार्गों के यात्री इस मार्ग पर रात के समय बसों का संचालन कराए जाने की मांग कर चुके है, लेकिन अधिकारी यात्री कम होने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लेते है। ऐसे में यात्री देर रात ट्रक, लोडर, टेंपो या फिर अन्य किसी वाहन से सफर कर अपने गंतव्य को पहुंचते है।
विज्ञापन


स्थानीय मार्गों पर ये है बसों के संचालन की स्थिति
बीसलपुर मार्ग पर आठ, पूरनपुर मार्ग पर 10, अमरिया मार्ग पर दो और माधोटांडा मार्ग पर एक।

यात्रियों की संख्या के अनुसार से ही बसों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय मार्गों पर यात्री कम होने की वजह से वहां बसों से आय कम होती है। ऐसे में बसों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन

- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें