फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर मार्ग पर संकेतक लगे हैैं और न रिफ्लेक्टर, अक्सर होते हैं हादसे

Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर मार्ग पर निर्माणधीन पुलिया । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर मार्ग पर डेढ़ वर्ष से चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसमें गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। बिना संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाए ही पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। जो पुलिया बन भी गईं हैं, उनके पास पड़ा मलबा अब तक नहीं हटवाया गया है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


गांव रढ़ैता से असम हाईवे चौराहे तक 46 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। यह कार्य फरवरी 2024 तक पूरा होना है। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी पुलियों का निर्माण ही नहीं हो सका है। नाला निर्माण भी अधूरा पड़ा है। पुलिया निर्माण के लिए किसी तरह का डायवर्जन बोर्ड या फिर संकेतक नहीं लगाए गए हैं। रिफ्लेक्टर न लगे होने से वाहन चालकों को यह पता ही नहीं चलता कि कहां पुलिया पर काम हो रहा है।
इसके अलावा कई जगह निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद भी सड़क पर पड़ा पुलियों का मलबा नहीं हटाया गया है। टोल बनने की जगह पर एक साइड का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया लेकिन यहां कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

-

फोटो: 2
सड़क के चौड़ीकरण का कार्य बेहद धीमी गति से कराया जा रहा है। लापरवाही के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। मार्ग पर मनमर्जी के हिसाब से काम कराया जा रहा है। - हरीशंकर सैनी

-
फोटो: 3

फील्ड की नौकरी करता हूं। रोजाना देर रात ही घर लौटना होता है। सड़क पर किसी तरह का कोई संकेतक न होने की वजह से कई बार हादसा होने से बचा है। निर्माणाधीन पुलियों के पास बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगने जरूरी हैं। - संदीप गंगवार
-

वर्जन:
निर्माणाधीन पुलियों की जगह अगर संकेतक नहीं लगाए गए हैं, तो संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर जल्द लगवाए जाएंगे। चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। तय समय में ही पूरा हो जाएगा। - मलखान सिंह चौहान, साइट इंजीनियर

बीसलपुर मार्ग पर निर्माणधीन पुलिया । संवाद

बीसलपुर मार्ग पर निर्माणधीन पुलिया । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें