फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण

Mon, 17 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
फिर शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण
विज्ञापन
उत्तराखंड में खनन पर लगी रोक के चलते नौगवां ओवरब्रिज का निर्माण बंद हो गया है जो पुन: शुरू हो रहा है। निर्माण संस्था ने इसके लिए सामग्री मंगानी शुरू कर दी है। नौगवां रेलवे क्रासिंग पर करीब एक साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया था लेकिन अड़चनों के चलते इसका निर्माण समय बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। पहले रेल लाइन के उत्तर की ओर खड़े पेड़ काटने की अनुमति न मिलने के चलते काम ठप रहा है। जैसे तैसे पेड़ कटने के बाद काम शुरू हुआ लेकिन उत्तराखंड में खनन पर रोक लगने से सामग्री की समस्या आ गई। मोरंग, गिट्टी, बजरी आदि न मिलने के कारण करीब 10 दिन से काम पूरी तरह से ठप है जबकि निर्माण संस्था ने पिलर बनाने के लिए छह गड्ढे खोद रखे थे। खनन पर रोक और यूपी में ओवरलोड पर प्रतिबंध के कारण सामग्री के दाम भी करीब डेढ़ गुना बढ़ गए। इससे निर्माण संस्था के ठेकेदारों को सामग्री जुटाना मुश्किल हो गया। अब खनन शुरू होने पर निर्माण संस्था ने सामग्री की व्यवस्था की है। सोमवार को मोरंग और गिट्टी भरी ट्रक नौगवां पहुंची। सेतु निगम के अभियंता आशीष निर्वाल ने बताया कि सामग्री न मिलने से काम को रोकना पड़ा था। अब सामग्री मिल गई है तेजी से काम कराकर समय से निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें