फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दीपावली धूमधाम से मनाने के लिए की चोरी

विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी।स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर। दो घरों और एक दुकान में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विपिन और कर्मवीर ने दिवाली धूमधाम से मनाने के लिए चोरी की घटना को अंंजाम दिया था।
विज्ञापन




मोहल्ला बमनपुरी निवासी और गांव अजीतपुर बिल्हा के कंपोजिट स्कूल में तैनात शिक्षक राजीव वर्मा के घर में घुसे चोरों ने सेफ में रखे 50 हजार रुपये, तीन सोने के हार, दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल और एक किलोग्राम चांदी के नए, पुराने आभूषण चोरी कर लिए थे।
इसके अलावा शिक्षक घर में स्थित सोनू की दुकान से पांच हजार रुपये, बीड़ी, सिगरेट आदि सामान, मोहल्ला के मुखरजीत कोहली के घर से पांच हजार रुपये, सोने की नथनी और पत्नी के कपड़े चोरी किए थे। शिक्षक राजीव ने पुलिस को नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर विपिन और कर्मवीर ने चोरी की घटना अंजाम देने की बात स्वीकार की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली धूमधाम से मनाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें