फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी को विदा कराने गया युवक सड़क पर मिला खून से लथपथ

Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाईक से पत्नी को विदा कराने जा रहे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी 31 वर्षीय राजकुमार बंडा हाईवे पर गांव कसगंजा के समीप खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजकुमार हरियाणा में मजदूरी करते थे। बुधवार को वह घर आए थे। बृहस्पतिवार शाम पत्नी को विदा कराने बाइक से ससुराल बंडा थाना क्षेत्र के गांव पंडरी जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस को वह बंडा हाईवे पर कसगंजा के समीप सड़क पर घायल पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें