पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा का रहने वाला हिमांशु उर्फ गोलू उसकी पुत्री को वर्ष 2022 में बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसकी रिपोर्ट भी थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उसके कब्जे से पुत्री को बरामद किया गया था। शनिवार की रात करीब एक बजे वह जब लघुशंका के लिए उठा, तो देखा कि उसकी पुत्री घर में नहीं है। काफी तलाश के बाद भी उसकी पुत्री नहीं मिल सकी। उन्हें शक है कि उक्त युवक ही दोबारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। संवाद