फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे पर लटकने से हुई थी युवक की मौत

Sun, 23 Jul 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/जहानाबाद। थाना जहानाबाद के गांव चांदडांडी निवासी वीरेंद्र का शव घर से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इधर, परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव चांदडांडी निवासी चंद्रसेन ने बताया कि उनके पुत्र वीरेंद्र पाल उर्फ विकास का शव घर से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में लगे आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। सुबह जब गांव वाले उधर टहलने के लिए गए, तो उन्होंने युवक को लटका देखा। जिसके बाद मामले की सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि पड़ोस के ही गांव के रहने वाले दो लोगों से उनका विवाद चल रहा है
आरोप है कि इन लोगों ने ही वीरेंद्र की हत्या कर उसके शव को लटकाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में युवक की लटकने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। परिवार के लोगों ने पास के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें