फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 10 Oct 2015 11:53 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों की गैर मौजूदगी में पंकज कालोनी निवासी एक युवक ने घर को अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना शुक्रवार की है। नगर की पंकज कालोनी निवासी एक युवक के परिवार वाले कालोनी में ही किसी के घर गए थे। इस दौरान युवक ने घर को अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। चर्चा है कि युवक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवक की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने किसी युवक की मौत की सूचना से इनकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें