पीलीभीत। विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ गई। बाद में उपचार के दौरान उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
शहर कातेवाली क्षेत्र के लकड़ी मंडी निवासी आकाश गौतम (26) की शनिवार शाम विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। जानकारी के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। जहां कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई।
इसके बाद युवक के शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।