फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच लाख नहीं देने पर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज का दंश : पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खां निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पांच लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खां लकड़ी मंडी के रहने वाली संगीता ने बताया कि पति आकाश गौतम शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करते थे। पति ने ई-रिक्शा खरीदने के लिए पांच लाख रुपये मायके से लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पैसा न देने के बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया। 19 मई को उसका पुत्र आरुष कैरम खेल रहा था। इसी दौरान चचेरी ननद अनुष्का कैरम छीन कर ले गई। जब वह कैरम वापस लेने गई, तब देवर हिमांशु, पति आकाश ,चचिया ससुर प्रज्ञाकर, चचिया सास हेमलता ने एक राय होकर गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी और छत से लटका दिया।
जानकारी लगने पर भाई आयुष सागर ने आकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

तीन लाख रुपये नहीं दिए तो विवाहिता को मारपीट कर निकाला



बीसलपुर। कोतवाली के गांव कनगवां की एक विवाहिता ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव कनगवां निवासी रामप्रसाद की पुत्री सविता देवी का विवाह पांच वर्ष पहले बरेली के थाना कैंट के गांव भरतौल निवासी ओमवीर से हुआ था। विवाह में उनके मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार काफी दहेज दिया। ससुराल वाले उतने दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और तीन लाख रुपये की और मांग करने लगे।

कन्या पक्ष ने जब अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उनकी दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले सविता का उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सभी विफल रहे। एक सप्ताह पूर्व ससुराल वालों ने सविता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

सविता मायके आकर रहने लगी। सविता ने रविवार को कोतवाली मेंं तहरीर दी। इंस्पेक्टर क्राइम अरुण कुमार ने बताया कि सविता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में सविता के पति ओमवीर, सास भगवती देवी और ससुर सेवाराम को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें