फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने हौसला दिखाया तो पकड़ा गया तेंदुआ

Thu, 08 Jun 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
महिला ने हौसला दिखाया तो पकड़ा गया तेंदुआ
विज्ञापन
घायल होने के कारण शिकार की तलाश में जटपुरा गांव में घुसकर छप्पर वाले एक मकान में छुपे तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज करके पकड़ लिया गया। एक महिला की हिम्मत से ऐसा हो सका। उसने मकान की कोठरी के दरवाजे पर चारपाई को दीवार की तरह लगा दिया। बाद में वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में बंद कर इलाज के लिए लखनऊ चिड़ियाघर भेज दिया है। तेंदुए के अगले पैर में घाव है, जिसमें सड़न पैदा हो गई थी। टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज के जंगल से निकला एक तेंदुआ बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे गांव जटपुरा में जा घुसा। तेंदुए ने पहले प्यारेलाल की बकरी को मारा और खींचकर खेत में ले गया। गांव में तेंदुआ आने का पता लगने पर ग्रामीण इकट्ठे हुए तो तेंदुआ बकरी को बिना खाए ही वहां से भाग निकला और दोबारा दौड़कर गांव में जाकर श्रीकृष्ण के छप्पर वाले घर में घुस गया। उस वक्त श्रीकृष्ण की पत्नी बिटोली देवी अपने घर में टटिया ठीक कर रही थी। तेंदुए को देख वह बाहर की ओर भागी और सामने पड़ी चारपाई उठाकर फुर्ती से कोठरी के गेट पर लगा दी। इससे तेंदुआ कोठरी में कैद हो गया। इस बीच एसडीएम शशिभूषण राय, डीएफओ आदर्श कुमार, एसडीओ केपी सिंह, इंस्पेक्टर जयवीर सिंह टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल देखने के बाद तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज करने का निर्णय लिया और पिंजरा मंगवाया। पिंजरा पहुंचने पर वन विभाग की टीम में शामिल डॉ. सुनील राठौर ने तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज किया। तेंदुए के बेहोश होने पर वनकर्मियों ने उसे पिंजरे में बंद कर दिया। इस बीच तेंदुआ देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें