कोतवाली में पति के समझाने पर झगड़ने पर आमाद हो गई विवाहिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत का पता चला तो प्रेमी के घर रह रही महिला मंगलवार दोपहर कोतवाली पहुंच गई। अपनी मर्जी से प्रेमी के घर जाने और उसी के साथ रहने की जिद की। पति ने दो बच्चों का हवाला देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह साथ जाने को तैयार नहीं हुई।
एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती की शादी हो चुकी और दो बच्चे हैं। दो दिन पहले महिला बच्चों को घर पर छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। पति ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने गांव पहुंचकर प्रेमी की तलाश की और कोतवाली आने को कहा। मंगलवार को महिला कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के घर जाने की जानकारी दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में वार्ता कर रहे है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।