फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिकारियों के समझाने पर महिला ने खत्म किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिकारियों के समझाने पर तहसील परिसर में धरना दे रहीं गांव मंडरा सुमन की विनीता देवी ने धरना खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

विनीता देवी ने अपने भूखंड से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर अपने तीन बच्चों के साथ सोमवार से तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया था। अधिकारियों ने सोमवार की शाम धरना स्थल पर पहुंचकर उनसे वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि उनकी समस्या उनके स्तर की नहीं है। इसके निस्तारण के लिए उन्हें कोर्ट में मुकदमा दायर करना पड़ेगा। अधिकारियों की ओर से समझाने पर विनीता संतुष्ट हुईं और धरना खत्म कर दिया। एसडीएम महिपाल सिंह ने विनीता देवी द्वारा धरना खत्म करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें