बीसलपुर। पति की मौत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर एक महिला ने शनिवार को दोपहर में कोतवाली में काफी हंगामा किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोली निवासी सरस्वती देवी ने शनिवार को दोपहर में कोतवाली आकर पुलिस से अपने पति धर्मेंद्र की मौत को हत्या बताते हुए अब तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। पुलिस के इस मामले को दुर्घटना बताने पर वह भड़क गई और हंगामा करने लगी।
महिला का कहना था कि 19 जुलाई 2024 को उनके सामने ही गांव के चार लेागों ने उनके पति की धारदार हथियारों से हत्या की और विरोध करने पर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसी समय नामजद तहरीर दी थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नही की गई।
इंस्पेक्टर (अपराध) विनोद शर्मा ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली और उनकी पूरी मदद करनेे का आश्वासन दिया। उसके बाद महिला अपने घर चली गई।