गांव मझलिया में बृहस्पतिवार को हुए समारोह में लोगों ने कबीना मंत्री हाजी रियाज अहमद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी से पूरा देश बेहाल है। काला धन वापसी के नाम पर आम आदमी को परेशान किया जा रहा है। देश की जनता अब बहकावे में आने वाली नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की ही दोबारा सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका निराकरण कराने का आश्ववासन भी दिया। इस मौके पर शरीफ अहमद अंसारी, असलम जावेद, मुजीव मलिक, आशिक अंसारी, हाफिज इसरार अहमद अशरफी, अनीस अहमद, मोहम्मद उमर, हाजी उस्मान अहमद, बदरूल हसन, अफसार अहमद, हसीब अंसारी, शायर अली, मोहम्मद ताहिर, सत्यवान सिंह, निर्वान सिंह यादव, ओमकार सिंह, विश्राम सिंह, अनीस अहमद, इरशाद मियां समेत तमाम लोग मौजूद रहे।