फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शाम होते ही थम जाते हैं बीसलपुर-पूरनपुर मार्ग पर रोडवेज बसों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री परेशान, सवारियों की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। डिपो के अधिकारियों की अनदेखी बीसलपुर-पूरनपुर मार्ग के यात्रियों पर भारी पड़ रही है। शाम 5:30 बजे इन मार्गाें पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। वहीं अधिकारी सवारियों की संख्या कम बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

बीसलपुर और पूरनपुर से एक हजार से अधिक दैनिक यात्रीय के अलावा स्कूल-कॉलेजों के लिए भी विद्यार्थी जिला मुख्यालय आते हैं। दिन के समय तो बस मिल जाती है। शाम होते ही यात्रियों को सवारी वाहनों के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि पीलीभीत डिपो से बीसलपुर मार्ग पर पांच और पूरनपुर मार्ग पर चार बसों का संचालन किया जा रहा है। पूरनपुर मार्ग पर अन्य डिपो की बसें भी संचालित होती हैं। इस वजह से इस मार्ग के यात्रियों के लिए थोड़ी राहत रहती है। मगर बीसलपुर मार्ग पर अन्य किसी डिपो की बस न होने के कारण यात्रियों को शाम 5:30 बजे के बाद डग्गामार वाहनों का सहारा पड़ता है।
विज्ञापन


-
महिलाओं को होती है सबसे अधिक परेशानी

रात के समय सवारी न मिल पाने पर महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

-
इस मार्ग पर सवारियां कम मिलती हैं। इस वजह से पूरा राजस्व नहीं मिल पा रहा। हालांकि फिर भी यात्रियों की मांग पर यहां पर बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें