पीलीभीत। तराई के जिले में मंगलवार को भी आसमान पर बादल आते जाते रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार तक बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मंगलवार को सुबह आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद ही छंटने लगे। इससे धूप खिल गई। हालांकि बादलों की आवाजाही पूरे दिन बनी रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 19.5 एवं अधिकतम 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार तक बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश फिर होने की संभावना है। संवाद