पूरनपुर। स्कूल में सफाई करने से इन्कार करने पर चौकीदार ने छात्र की पिटाई कर दी। पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जटपुरा निवासी सर्वेश सिंह ने बताया कि उनका पुत्र प्रवीण सिंह गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। आरोप है कि स्कूल में तैनात चौकीदार खुद स्कूल की सफाई न कर बच्चों से सफाई कराता है।
उसके पुत्र के सफाई करने से इन्कार करने पर चौकीदार ने उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी किसी को देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सर्वेश सिंह ने कहा कि कई बार शिक्षकों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान मेें नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।