फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पालिका प्रशासन के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 12 Jul 2015 10:33 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रंपुरा रोड से मलबा न हटवाए जाने से नाराज गांव रंपुरा नौगवां के लोगों ने रविवार को गांव के प्राथमिक स्कूल के पास जमा हुए और पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पालिका प्रशासन नगर के रंपुरा रोड पर पड़े मलबे को नहीं हटवा रहा है, जिससे गांव रंपुरा के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों में पालिका प्रशासन के प्रति काफी रोष दिख रहा था। पौन घंटे बाद प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। सुरेंद्र कुमार, बेंचेलाल, माखनलाल, नीलेश, अंकुर, ओमप्रकाश, बाबूराम, पवन, तेजपाल, राजेंद्र, जयवीर, योगेश, रोहिताश, देवदत्त, छोटे लाल, प्रेमपाल, कुंवर सेन, मदन लाल, संजू, मुन्ना लाल, राकेश, सर्वेश, छेदालाल, सतीश, ओमपाल, श्रीकृष्ण, उमेश और नत्थू लाल समेत तमाम ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें