फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन की टीम को गांव से खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम के ग्रामीण की छत पर जाने को लेकर शुरू हुुआ था विवाद
विज्ञापन

अवर अभियंता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकुटिया में शुक्रवार को चेकिंग को गई पावर कॉरपोरेशन की टीम से कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। लोगों ने टीम को खदेड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता जितेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि वह शुक्रवार को दिन में 11 बजे अपनी टीम के साथ गांव सकुटिया गांव में विद्युत कनेक्शन चेकिंग अभियान पर गए थे। कटिया पड़े होने के शक में टीम ने गांव में रमेश की छत पर जाकर चेकिंग की। कनेक्शन सही पाया गया। इसके बाद टीम घर से बाहर आ गई। इस पर रमेश ने आपत्ति जताते हुए कहा कि टीम उनकी बिना अनुमति के घर में कैसे घुस गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर रमेश और उसके साथियों ने टीम के लोगों से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम को गांव से खदेड़ दिया। अवर अभियंता ने कोतवाली आकर घटना की तहरीर दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर सरकारी काम में व्यवधान डालने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही रमेश को नामजद और उनके तीन-चार साथियों को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें