फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डूबने से हुई थी ग्रामीण की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गांव पिपरा मुजप्ता के समीप शुक्रवार को नहर में उतराते मिले गांव सुल्तानपुर निवासी रामप्रताप की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इसका पुष्टि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुई है। रामप्रताप सात जुलाई की सुबह गांव में जाने की जानकारी देकर अपने घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन ने रामप्रताप की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। शुक्रवार शाम गांव पिपरा मुजप्ता के समीप राम प्रताप का शव नहर में उतराता मिला था। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि राम प्रताप की मौत पानी में डूबने से हुई। इसका खुलासा उसकी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें