फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sat, 28 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा पार क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद वन महकमा जाग उठा। बराही रेंज के वनकर्मियों ने शारदा पार क्षेत्र में वन भूमि पर जुताई करके कब्जा कर रहे नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टाइगर रिजर्व की बराही रेज का शारदा नदी के पार का गुन्हान, रमनगरा व ढकिया ताल्लुके महाराजपुर इलाके की वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर अमर उजाला में 28 जनवरी के अंक में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर छपने पर वन महकमा हरकत में आ गया। बराही वन रेंज के वन रक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह मुखबिर से शारदा पार क्षेत्र के कंपार्टमेंट सात में कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई करने की सूचना मिली। इस पर डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह ने वनकर्मियों के साथ कंपार्टमेंट में छापेमारी की। टीम के छापा मारने की भनक लगने पर वन भूमि की जुताई कर रहे अतिक्रमणकारी मौके से भाग गए। वन रक्षक के मुताबिक जुताई की जा रही भूमि वन भूमि है। इस पर काफी भाग ट्रैक्टर से जोता जा चुका था। इधर, इस मामले में वन रक्षक ओमप्रकाश की ओर से परिमल, मलिन सरकार, रंजीत राय, किरोध मंडल, भुवनेश मंडल, बाबूराम, गोविंद विश्वास, जगन्नाथ, विकास मिस्त्री के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज किया गया है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपियों व ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें