पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पीलीभीत के जिला अध्यक्ष देवेश बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बैठक की गई। जिसमें व्यापारियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, मुख्य रूप से जनपद पीलीभीत से लंबी दूरी की ट्रेनों की कमी का मुद्दा उठा। व्यापारियों ने दिल्ली और लखनऊ के लिए ट्रेनों के संचालन की मांग को मजबूती से रखा। संदर्भ में सांसद व केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी अपनाओ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया और अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर जोर दिया गया। इस के साथ 3 सितंबर को व्यापारी दिवस मनाने की योजना बनाई गई। बैठक में जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, अखिलेश शुक्ला, मोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद