फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बछड़े का अधखाया शव खींच ले गया बाघ, पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Fri, 08 Sep 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाघ पकड़ने को लगाया जा रहा पिंजरा ।
विज्ञापन
पूरनपुर। मटेहना कॉलोनी छह के समीप शिकार कर बछड़े को खाने के बाद बाघ दूसरे दिन भी वहां पहुंचा और बछड़े का अधखाया शव खींच ले गया। इसके निशान निगरानी में लगी टीम को मिले। बृहस्पतिवार को डीएफओ नवीन खंडेलवाल, माला रेंड के एसडीओ दिलीप तिवारी, एसडीओ वन एवं वन्य जीव प्रभाग अंजनी कुमार, एसडीओ पीटीआर मयंक पांडये, ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट डॉ. दक्ष मौके पर पहुंचे। बाघ को पकड़ने के लिए अब नहर पटरी के समीप पिंजरा लगाया गया है। आबादी में बाघ न घुसे, इसके लिए गांव के बाहर खाबर (जाल) भी लगाया गया है।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर पटरी के किनारे करीब दो महीने से बाघ चहलकदमी कर रहा है। डेढ़ महीने पहले उसे पकड़ने के लिए नहर पटरी और 13 मील के समीप पिंजरा लगाया गया था। तब बाघ ने अपना स्थान बदल लिया। बाघ ने मंगलवार रात मटेहना कॉलोनी नंबर छह निवासी किसान हरेंद्र के बछड़े को मार डाला था। बुधवार रात बाघ शिकार किए गए बछड़े के शव के पास दोबारा पहुंचा और उसे नहर पटरी की ओर खींच ले गया।
बृहस्पतिवार को प्रभागीय वनाधिकारी और अन्य अफसर गांव मटेहना गांव पहुंचे। बाघ आबादी में न पहुंचे, इसके लिए मटहैना कॉलोनी नंबर छह और 11 के बाहर वन विभाग की ओर से खाबर (जाल) लगाया गया है। हरदोई ब्रांच नहर के किनारे झाड़ियों में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। बाघ की चहलकदमी से लोग दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें