फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पर आ गया बाघ, वनकर्मी वाहन छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। तहसील क्षेत्र के भगतनियां फार्म के आसपास घूम रहे बाघ की चहलकदमी लगातार जारी है। डब्लूडब्लूएफ और वन विभाग की टीम ने मंगलवार को बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए क्षेत्र में कैमरे लगाए। इस बीच बाघ गन्ने के खेत से निकल कर दहाड़ लगाता हुआ सड़क पर आ गया। बाघ की दहाड़ सुनकर वनकर्मी कैमरे और मोटर साइकिल छोड़ कर भाग खड़े हुए। बाघ कुछ देर बाद दूसरी ओर गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के भगतनियां फार्म के आसपास पिछले कई दिनों से बाघ ने डेरा जमाया हुआ है। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मंगलवार को दिन में करीब डेढ़ बजे डब्लूडब्लूएफ के प्रेमचंद मौर्या, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, कैलाश कुमार व राजीव डाली के साथ प्रवीण नदी लोहिया के आसपास सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर कैमरे लगा रहे थे। इस दौरान बाघ दहाड़ लगाता हुआ गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पर आ गया।
बाघ को सामने देख वन कर्मियों के पसीने छूट गए। सभी वनकर्मी अपनी मोटर साइकिल मौके पर छोड़ कर पीछे हट गए। बाघ कुछ देर सड़क पर खड़े रहने के बाद दूसरी ओर गन्ने के खेत में चला गया। आबादी के आसपास बाघ की लगातार चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। टाइगर प्रभारी वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम बाघ की लगातार निगरानी कर रही है। किसानों व ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें