फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पहचाना नहीं, भूल गए क्या...ये कहकर ठग ने चीनी मिल के कार्यालय प्रभारी से ऐंठ लिए 25 हजार रुपये

Thu, 31 Aug 2023 01:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जालसाज ने चीनी मिल के कार्यालय प्रभारी को अपना दोस्त बताकर उन्हें बातों में फंसा लिया। इसके बाद उनसे अपने खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में मोबाइल फोन पर कॉल कर ठग ने चीनी मिल के कार्यालय प्रभारी को अपना दोस्त बताकर 35 हजार रुपये खाते में भेजने का अनुरोध किया। उसने कहा कि पहचाना नहीं, भूल गए क्या। ठग ने अपनी बातों में ऐसा उलझाया कि उन्होंने 25 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। कार्यालय प्रभारी ने घटना की तहरीर कोतवाली सदर में दी है।

विज्ञापन


पीलीभीत शहर के मोहल्ला आसफजान निवासी विजय अग्रवाल पूरनपुर चीनी मिल में कार्यालय प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को शाम 6.22 बजे उनके नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने पूछा कैसे हो। न पहचानने की बात कही, तो कॉल करने वाला बोला कि इतनी जल्दी भूल गए। विजय अग्रवाल को लगा कि बागपत से विपिन अग्रवाल बोल रहे हैं। पूछा तो ठग ने खुद को विपिन अग्रवाल बताया कहा, मोबाइल नंबर बदल लिया है। इसे सेव कर लो।

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन


बाद में उसने मोबाइल पर फोन पे न चलने की बात कहते हुए विजय अग्रवाल को उनके खाते में 35 हजार रुपये ट्रांसफर करने की जानकारी दी। इसके बाद उनसे वही रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा। कहा, बच्चे की फीस जमा करनी है। बहुत अर्जेंट है। 
विज्ञापन


विजय अग्रवाल ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर खाते में 35 हजार रुपये आने का मेसेज आ गया। इस पर उन्होंने अपने खाते से 25 हजार रुपये बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। शक होने पर अपने दोस्त विपिन से जानकारी की तो उनको ठगी का एहसास हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें