फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरी करने घर में घुसे चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Thu, 21 Dec 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दीवार का सहारा लेकर एस चोर दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। इसके बाद बिजली की लाइन काटकर जीने के सहारे घर में घुस गया। आहट होने पर जागे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से चोर को दौड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव पिपरिया भजा निवासी रामचंद्र ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाकर ऊपर के कमरे में लेटे थे। परिवार के अन्य लोग नीचे घर में थे। रात करीब 10 बजे एक युवक पीछे की दीवार का सहारा लेकर उसके घर की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गया। बिजली की सप्लाई काट दी। इससे घर में अंधेरा हो गया। चोर जीने घर के बरामदे में पहुंच गया। आहट होने पर बरामदे में लेटे पुत्र अरुन ने पिता को फोन लगाकर पूछा कि वह नीचे हैं, तो उन्होंने बताया कि वह छत पर ही लेटे हुए है। इसके बाद परिवार के सभी लोग जग गए। परिजनों के जागते ही युवक भागने लगा। उसने पड़ोस के नेवाराम के घर में भी चोरी की कोशिश की। इससे उनका परिवार भी जाग गया था। शोर-शराबा सुनकर वह लोग बाहर आ गए। इसके बाद चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। परिजनों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें