फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उचक्के ने उड़ाए 46 हजार रुपये, पुलिस बोली जानकारी नहीं

Fri, 08 Sep 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शुक्रवार को एक उचक्के ने ग्रामीण की जेब से 46 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव भड़रिया निवासी श्रीपाल ने बताया कि उसने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे। उसने 46 हजार रुपये पेंट की पीछे वाली जेब और चार हजार रुपये शर्ट की जेब में रख लिए थे। इसके बाद वह गांव जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गया। रास्ते में गांव गोवल के पास रिक्शे में बैठा एक युवक 46 हजार रुपये निकालकर रिक्शे से कूद गया। पीछे उचक्के का साथी बाइक से आ रहा था। वह उसे बाइक से ले गया। श्रीपाल ने बताया कि उसने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। इस बाबत कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें