फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
शहर के गौंहनिया चौराहे से तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाता युवक । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को जिले का तापमान 42 डिग्री के पार रहा। इससे पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान रहे। दिन में 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम को हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था जो बृहस्पतिवार को 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल दिखे। दोपहर बाद मौसम में कुछ बदलाव आया तो शाम 6 बजे से हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ रात महसूस हुई।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.1 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल अभी मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें