मंगलवार की दोपहर तेज धूप व गर्मी से परेशान दिखे राहगीर । संवाद
पीलीभीत। मंगलवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में गर्मी से हर कोई परेशान दिखा। भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
मंगलवार का दिन लोगों के लिए बेहद गर्म व उमस भरा रहा। अधिकतम 41.6 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में धूप से बचाव के लिए कोई छाता लेकर तो कोई गमछा लपेट कर निकला। चिकित्सकों का भी कहना है कि दिन में जरूरी होने पर ही घर से निकला जाए। मौसम विज्ञानी का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा।
मंगलवार की दोपहर तेज धूप व गर्मी से परेशान दिखे राहगीर । संवाद