बीसलपुर। नगर के एक मोहल्ले से एक सप्ताह पूर्व रहस्यमयी हालात में लापता हुई किशोरी मंगलवार को सुबह स्वयं घर आ गई। किशोरी ने अपहृत होने की बात से इन्कार करते हुए घूमने के लिए उत्तराखंड जाने की बात कही। 24 जून को लापता होने के बाद किशोरी का फोन बंद हो गया था। इसके बाद पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसआई जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी सकुशल घर आ गई है। अफसरों की अनुमति मिलने के बाद रिपोर्ट निरस्त की जाएगी। संवाद