फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सूचना पर पुलिस के फूले हाथ पांव, चार घंटे बाद सकुशल लौटा किशोर

विज्ञापन
मोहल्ला छोटा खुदागंज में बच्चा चोरी की अफवाह पर एकत्र हुए लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी कुंवरसेन की 13 वर्षीय पुत्र ने दोपहर दो बजे घर लौटकर खुद के अपहरण की सूचना परिवार को दी। परिवारवालों ने बताया तो पुलिस सकते में आ गई और आनन फानन में सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। हालांकि सीसीटीवी में अपहरण की सूचना फर्जी निकली।
विज्ञापन

कुंवरसेन के पुत्र आशीष कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह दस बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार में दुकान पर काम करने गया था। दुकान पर कुछ देर रुकने के बाद लघुशंका के लिए गली में गया। लौटते समय दो लोगों ने कपड़ा डालकर उसकी अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद असम चौराहे पर बंधक बनाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उस होश आ गया और उसने आरोपियों के हाथ में काटकर शोरशराबा शुरू कर दिया।
इस पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। किसी तरह वह घर पहंचा और परिवार को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची ने दुकान से लेकर असम चौराहा तक के सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें वह अकेले जाता पुलिस को दिखाई दे रहा है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि किशोरी की दुकान पर दूसरे युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। तभी वह दुकान से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें